BlogOthers

भरत तिवारी एनकाउंटर थीम पर सजा जासो रोड का दुर्गा पूजा पंडाल

बक्सर. जासो रोड स्थित दुर्गा पूजा समिति की ओर से इस वर्ष करीब नौ लाख रुपये की लागत से आकर्षक पूजा पंडाल का निर्माण कराया गया है. पंडाल की थीम आरा जिले के जवनिया गांव में हुए चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर की घटना पर आधारित है. पंडाल में घटना के विभिन्न पहलुओं को कलात्मक तरीके से प्रदर्शित किया गया है, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है.

पंडाल के अंदर मां काली के रौद्र रूप का भव्य स्वरूप देखने को मिल रहा है. इसके साथ ही बाढ़ पीड़ितों की स्थिति से लेकर भरत तिवारी एनकाउंटर से जुड़ी घटनाओं को मूर्तियों और सजावट के माध्यम से दर्शाया गया है. पूजा समिति के सदस्यों के अनुसार, पंडाल के माध्यम से लोगों को उस घटनाक्रम से रूबरू कराने का प्रयास किया गया है, जिसे क्षेत्र के लोगों ने काफी करीब से देखा और सुना है.

पंडाल की साज-सज्जा और थीम को अंतिम रूप देने में समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है. रात में आकर्षक रोशनी के बीच पंडाल का नजारा और भी मनमोहक हो जा रहा है. श्रद्धालुओं के साथ बड़ी संख्या में लोग पंडाल देखने पहुंच रहे हैं और इसकी थीम की चर्चा कर रहे हैं.

समिति के सदस्य

जासो दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष गौरव पाठक, सचिव अंकुर पाठक और कोषाध्यक्ष उत्कर्ष पाठक हैं. समिति में विजय राय, शंकर पाठक, अमन राय, प्रियांशु राय, मुकेश पाठक, प्रशांत शर्मा, सोनू पाठक, अंकित राय, पीयूष कुमार समेत कई सदस्य शामिल हैं. समिति के सदस्यों ने बताया कि पूजा को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारी की गयी है और श्रद्धालुओं की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा गया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!