
बक्सर. पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार को मुरार थाना का निरीक्षण कर पुलिस कार्यों की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने थाना के विभिन्न अभिलेखों एवं पंजियों के संधारण, लंबित कांडों की स्थिति, अनुसंधान की प्रगति, वारंट व कुर्की के निष्पादन तथा थाना परिसर की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं का जायजा लिया.
निरीक्षण के क्रम में एसपी ने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया. उन्होंने कांडों के अनुसंधान में गुणवत्ता सुनिश्चित करने, अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी करने को कहा. वहीं, फरियादियों की शिकायतों पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया.
एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को पूरी निष्ठा, अनुशासन और जवाबदेही के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने को कहा. उन्होंने आम लोगों के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया.




