Others

छठ व्रतियों के बीच रोट्रैक्ट क्लब बक्सर ने बांटे सूप और फल, सेवा भाव से निभाई सामाजिक जिम्मेदारी

बक्सर। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर रोट्रैक्ट क्लब बक्सर की ओर से छठ व्रतियों के बीच सूप एवं फलों का वितरण किया गया। इस दौरान क्लब के सदस्यों ने श्रद्धा और सेवा भाव के साथ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री पहुंचाकर सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की।

कार्यक्रम में रोटरी क्लब बक्सर के पूर्व अध्यक्ष डॉ. दिलशाद आलम, रोटेरियन राजेश केसरी, प्रभुनाथ जी, रोट्रैक्ट चेयरमैन रोटेरियन संजय सराफ, डॉ. आर. साहिल सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। वहीं रोटेरियन डॉ. सी.एम. सिंह, टी.एन. चौबे, प्रदीप चौरसिया, सुनील वर्मा एवं एस.एम. साहिल ने भी कार्यक्रम में सहयोग किया।

रोट्रैक्ट क्लब बक्सर की ओर से सागर वर्मा, प्रीतम वर्मा, अमित वर्मा, सुजीत गुप्ता, सोनू वर्मा, राहुल गुप्ता, अभिषेक दुबे, राज गुप्ता, प्रिंस जायसवाल, आशु सुमन, अनुप पटवा और मोनू वर्मा ने सक्रिय योगदान दिया। इसके अलावा गोपाल जी वर्मा, राहुल चौरसिया एवं सुशील वर्मा ने भी वितरण कार्य में सहयोग किया।

क्लब की ओर से रोट्रैक्टर प्रीतम वर्मा, अमित वर्मा एवं अभिषेक दुबे के विशेष योगदान की सराहना की गई। साथ ही आयोजन को सफल बनाने में समय और श्रम देने वाले सभी रोटेरियन, रोट्रैक्ट सदस्यों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। क्लब के सदस्यों ने कहा कि इस तरह के सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता करना और पर्व की खुशियां साझा करना ही संस्था का उद्देश्य है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!