BlogOthers

इटाढ़ी रेलवे गुमटी खोलने की मांग पर कांग्रेस का धरना, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

बक्सर। नव निर्मित रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के क्षतिग्रस्त होने के बाद भी स्थानीय स्टेशन की पूर्वी एवं इटाढ़ी रोड रेलवे क्रॉसिंग को नहीं खोले जाने से नाराज जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बक्सर रेलवे स्टेशन परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए बंद रेलवे फाटक को तत्काल खोलने की मांग उठाई और रेल प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया।

धरना कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष पंकज कुमार उपाध्याय ने किया। उन्होंने कहा कि आरओबी क्षतिग्रस्त होने के कारण इटाढ़ी प्रखंड समेत सैकड़ों गांवों के लोगों का जिला मुख्यालय से संपर्क प्रभावित हो गया है। लोगों को चार से पांच किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। इससे छात्रों, मरीजों, किसानों और आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि आरओबी की मरम्मत में अभी लंबा समय लग सकता है। ऐसे में इटाढ़ी रेलवे फाटक को बंद रखना जनहित के खिलाफ है। जब तक ओवरब्रिज पूरी तरह चालू नहीं हो जाता, तब तक बंद रेलवे गुमटी को आवागमन के लिए खोला जाना चाहिए।

धरना स्थल पर आयोजित सभा में कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा सर्वोपरि है और जरूरत पड़ने पर कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!