
बक्सर. शहर के पिपरपाती रोड स्थित किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी की ओर से दशहरा, धनतेरस और दीपावली के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष ‘त्योहार धमाका ऑफर’ शुरू किया गया है. ऑफर के तहत ग्राहकों को डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी की खरीदारी पर विशेष सुविधाओं के साथ आकर्षक उपहार जीतने का मौका मिलेगा. खरीदारी करने वाले ग्राहक लकी ड्रॉ के माध्यम से स्कूटी अथवा कार जीत सकते हैं.
किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के प्रोपराइटर परशुराम वर्मा एवं हिमांशु वर्मा ने बताया कि पिछले वर्ष भी बक्सर के ग्राहकों ने ऑफर के तहत स्कूटी और कार समेत आकर्षक इनाम जीते थे. ग्राहकों के उत्साह को देखते हुए वर्ष 2026 में भी दशहरा, धनतेरस और दीपावली के मौके पर विशेष ऑफर शुरू किया गया है.
25 प्रतिशत बुकिंग पर पसंदीदा ज्वेलरी सुरक्षित

ऑफर के तहत ग्राहक अपनी पसंदीदा डायमंड या गोल्ड ज्वेलरी को महज 25 प्रतिशत बुकिंग राशि देकर सुरक्षित करा सकते हैं. प्रबंधन के अनुसार, बुकिंग के बाद सोने के बाजार भाव में होने वाले उतार-चढ़ाव को लेकर भी ग्राहकों को सुविधा दी जा रही है. यदि बुकिंग के बाद सोने का बाजार भाव कम होता है, तो ग्राहक को कम हुए भाव का लाभ मिलेगा. वहीं, बाजार भाव बढ़ने पर बुकिंग के समय तय किया गया रेट ही सुरक्षित रहेगा.
लकी ड्रॉ में स्कूटी और कार जीतने का मौका
‘त्योहार धमाका ऑफर’ के तहत खरीदारी करने वाले ग्राहकों को लकी ड्रॉ में शामिल होने का अवसर मिलेगा. लकी ड्रॉ के माध्यम से ग्राहकों को नई स्कूटी अथवा कार जीतने का मौका दिया जाएगा. इस ऑफर को लेकर ग्राहकों में उत्साह देखा जा रहा है.
नवंबर 2026 तक लागू रहेगा ऑफर
ज्वेलरी प्रतिष्ठान प्रबंधन के अनुसार विशेष ‘त्योहार धमाका ऑफर’ नवंबर 2026 तक लागू रहेगा. ग्राहकों से अपील की गयी है कि वे ऑफर की अवधि में पिपरपाती रोड स्थित प्रतिष्ठान पहुंचकर डायमंड एवं गोल्ड ज्वेलरी के पसंदीदा डिजाइन का चयन कर ऑफर का लाभ उठाएं. त्योहारों के सीजन में ज्वेलरी खरीदारी के साथ स्कूटी और कार जैसे आकर्षक इनाम जीतने का मौका इस ऑफर का प्रमुख आकर्षण है.



