
बक्सर। शहर के पीपी रोड स्थित देश के प्रतिष्ठित डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ब्रांड किसना के बक्सर स्टोर ने सफलतापूर्वक एक वर्ष पूरा कर लिया. इस अवसर पर सोमवार को स्टोर प्रबंधन की ओर से विभिन्न सामाजिक और जनसेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. वर्षगांठ को यादगार बनाने के लिए स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, जरूरतमंदों को भोजन कराने और लकी ड्रॉ सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए गए. वहीं, लकी ड्रॉ में स्कूटर जीतकर मनु मौर्या ने समारोह की खुशियों को दोगुना कर दिया.
स्वच्छता अभियान चलाकर दिया साफ-सफाई का संदेश
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह करीब छह बजे स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता अभियान से हुई. किसना स्टोर की टीम ने पीपी रोड और रामरेखा घाट रोड में साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया. इसके बाद पर्यावरण संरक्षण और गंगा घाटों के आसपास हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से पौधारोपण अभियान चलाया गया. इस दौरान कुल 40 पौधे लगाए गए. आयोजकों ने स्वच्छ, सुंदर और हरित शहर के निर्माण के लिए लोगों से अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की.

100 से अधिक जरूरतमंदों को कराया भोजन
वर्षगांठ के अवसर पर दोपहर में स्टोर के सामने 100 से अधिक जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया गया. इस पहल के माध्यम से स्टोर प्रबंधन ने सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई. प्रबंधन का कहना था कि किसी भी व्यावसायिक प्रतिष्ठान की सफलता के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन भी जरूरी है. इसी उद्देश्य से पहली वर्षगांठ को सेवा और जनकल्याण के कार्यक्रमों से जोड़ा गया.
महिला ग्राहकों ने किया दीप प्रज्वलन, केक काटकर मनाया उत्सव
शाम को पीपी रोड स्थित किसना स्टोर में लकी ड्रॉ कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ महिला ग्राहकों ने दीप प्रज्वलित कर किया. इसके बाद अतिथियों, ग्राहकों और स्टोर प्रबंधन के सदस्यों ने संयुक्त रूप से केक काटकर पहली वर्षगांठ की खुशियां मनाईं. इस दौरान स्टोर परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा.
लकी ड्रॉ में मनु मौर्या के नाम निकला स्कूटर
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शाम करीब 7:30 बजे आयोजित लकी ड्रॉ रहा. इसमें स्कूटर के पहले पुरस्कार का ड्रॉ निकाला गया, जिसमें मनु मौर्या विजेता बनीं. स्कूटर जीतने की घोषणा होते ही समारोह में उत्साह का माहौल बन गया. मनु मौर्या ने पुरस्कार जीतने पर खुशी जाहिर करते हुए इसे अपने लिए यादगार पल बताया. मौके पर मौजूद ग्राहकों और कर्मचारियों ने भी विजेता को बधाई दी.
स्टोर प्रबंधन ने ग्राहकों के प्रति जताया आभार
कार्यक्रम में किसना बक्सर स्टोर के प्रोपराइटर परशुराम वर्मा और हिमांशु वर्मा, किसना के एओएम विकास सिंह, सीएसआर काफिले, सीनियर सेल्सकर्मी अंजलि और राजू तथा सेल्स एग्जीक्यूटिव तनु, विकास, खुशी और नरगिस सहित ग्राहक एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे.
स्टोर प्रबंधन ने कहा कि पहली वर्षगांठ केवल व्यावसायिक उपलब्धि का उत्सव नहीं, बल्कि ग्राहकों के साथ मजबूत संबंध और सामाजिक जिम्मेदारी को आगे बढ़ाने का अवसर है. स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, जरूरतमंदों को भोजन और लकी ड्रॉ जैसे आयोजनों के जरिए इस दिन को यादगार बनाने का प्रयास किया गया. प्रबंधन ने ग्राहकों के विश्वास और सहयोग के लिए आभार भी जताया.



