BlogOthers

बक्सर में रक्तदान महादान शिविर का आयोजन, 23 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

स्व. रामेश्वर नाथ जी की दसवीं पुण्यतिथि पर ब्लड बक्सर ने लगाया रक्तदान शिविर

बक्सर. ब्यूटीफुल लाइफ ओनली ऑन डोनेटिंग ब्लड (ब्लड बक्सर) की ओर से स्व. रामेश्वर नाथ जी की दसवीं पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को रक्तदान महादान शिविर एवं रक्तदान जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया. नगर परिषद के पीछे मध्य लोहन्दी भवन, आरएन पथ, बक्सर में आयोजित शिविर का शुभारंभ रेड क्रॉस के चेयरमैन सुरेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष सौरभ कुमार तिवारी एवं डिप्टी जनरल मैनेजर, भारतीय स्टेट बैंक मुंबई सह बक्सर निवासी प्रवीण कुमार मानसिंहका ने संयुक्त रूप से किया.

इस मौके पर भाजपा नेता सुमित मानसिंहका, ब्लड बक्सर के रविशंकर शर्मा, आदिल खान सहित कई लोग मौजूद रहे. शिविर में दो रक्तवीरांगना नेहा केजरीवाल और निधि केजरीवाल समेत कुल 23 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया.

रक्तदान करने वालों में प्रविव रंजन, नसीम नायक, सतीश कुमार पांडेय, प्रियेश, प्रभात कुमार, लाल बाबू पांडेय, प्रभा रंजन, रविशंकर, मंटू कुमार, संजय पटवा, विजय भूषण सिंह, प्रशांत राय, सूरज कुमार गुप्ता, नमन कुमार गुप्ता, प्रशांत कुमार गुप्ता, धर्मेंद्र राय, राहुल वर्मा, सक्षम केजरीवाल, विवेक कुशवाहा सहित अन्य रक्तदाता शामिल रहे.

शिविर में खास पहल करते हुए सक्षम केजरीवाल ने अपनी माता और नियमित रक्तदाता नेहा केजरीवाल के जन्मदिन पर पहली बार रक्तदान कर उन्हें यादगार उपहार दिया. इस नई परंपरा की लोगों ने सराहना की.

प्रवीण कुमार मानसिंहका ने कहा कि रक्तदान से नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है और यह हृदय रोग सहित कई बीमारियों के जोखिम को कम करने में सहायक हो सकता है. उन्होंने बताया कि रक्तदान से पहले और बाद में रक्तचाप, नाड़ी, तापमान, हीमोग्लोबिन सहित कई जरूरी जांच निःशुल्क की जाती हैं. साथ ही एचआईवी, हेपेटाइटिस बी और सी तथा सिफिलिस जैसी बीमारियों की भी जांच होती है.

ब्लड बक्सर के उपाध्यक्ष रविशंकर शर्मा ने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकता है. उन्होंने बताया कि इस माह का यह पहला रक्तदान शिविर है, जबकि भारत सरकार के नेशनल ब्लड डोनेशन ड्राइव के समर्थन में दूसरा शिविर 11 जुलाई को आयोजित किया जाएगा.

ब्लड बक्सर के संचालक प्रियेश ने सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था प्रत्येक माह रक्तदान शिविर आयोजित कर लोगों को जागरूक करती है. “शुभारंभ – नई सोच, नई परंपरा” के तहत शुभ अवसरों पर रक्तदान की परंपरा शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि ब्लड बैंक में रक्त की कमी को पूरा किया जा सके.

शिविर में रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. आयोजन को सफल बनाने में सुमेघा कुमारी, अंकिता कुमारी, आदिल खान, निशा कुमारी, नसीम नायक, कुमार गौरव सहित ब्लड बैंक के संतोष कुमार और मुकेश कुमार का योगदान रहा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!