BlogOthers

ज्योति चौक पहुंचकर सोन नहर कैनाल का निरीक्षण, सीएम सम्राट चौधरी बोले- पानी का हो बेहतर इस्तेमाल

बक्सर. वामन द्वादशी के अवसर पर बुधवार को बक्सर दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भगवान वामन मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद जिले की महत्वपूर्ण जल संरचनाओं में शामिल सोन नहर कैनाल का निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री ने ज्योति प्रकाश चौक के समीप कटहिया पुल पहुंचकर कैनाल की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया.

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से कैनाल में पानी की उपलब्धता, जल प्रवाह, नहर की वर्तमान स्थिति और इसके उपयोग से संबंधित जानकारी ली. अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को सोन नहर कैनाल की स्थिति और इससे जुड़े विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया.

पानी के समुचित संचयन और उपयोग पर दिया जोर

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोन नहर के पानी को कैनाल में रोकने के लिए वियर (जल अवरोधक संरचना) का निर्माण कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पानी का समुचित संचयन कर उपलब्ध जल संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल किया जाना चाहिए. इससे सिंचाई सहित अन्य आवश्यक कार्यों में पानी का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जा सकेगा.

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद सोन नहर कैनाल में जल संरक्षण की संभावनाओं को लेकर प्रशासनिक स्तर पर आगे की कार्रवाई की उम्मीद है. वियर के निर्माण से पानी को नियंत्रित तरीके से रोकने और जरूरत के अनुसार उसका उपयोग करने में सुविधा होगी.

निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे. कैनाल निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बक्सर सदर प्रखंड के चुरामनपुर के लिए रवाना हुए, जहां उनके निर्धारित कार्यक्रम में जीविका दीदियों के साथ संवाद सहित अन्य कार्यक्रम शामिल थे.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!