BlogOthers

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर रक्तदान शिविर, 19 यूनिट रक्त संग्रह

सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में फाउंडेशन की पहल, रक्तदाताओं को किया गया सम्मानित

बक्सर। मिसाइल मैन एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर गुरुवार को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम फाउंडेशन, बक्सर की ओर से सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। फाउंडेशन के संस्थापक मो. वकार के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कुल 19 यूनिट रक्तदान किया।

शिविर में बक्सर के मशहूर शायर एवं मंच उद्घोषक इब्नुल होदा साबित रोहतासवी, इफ्तेखार अहमद डुड्डू, अरमान अंसारी, परवेज कुरैशी, अफरोज आलम, नौशाद टार्जन, सलाहुद्दीन हाशमी, रमेश पाल, आमिर सोहेल, वसीम सर खीरी, मो. सैफ और महताब आलम अंसारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

रक्तदान करने वालों में बिट्टू पांडे, बृज बिहारी सिंह, अजीत कुमार, रोहित यादव, प्रिंस यादव, रिजवान, रेहान इद्रीसी, सोहेल शाह, आकाश कुमार, विशाल कुमार, दिवाकर कुमार सिंह, रवि कुमार, सोनू खान, मो. सैफ, अरमान शाह, मनीष सिंह, अजय कुमार और रोशन सहित अन्य रक्तदाता शामिल रहे। फाउंडेशन की ओर से सभी रक्तदाताओं को सम्मानित भी किया गया।

आयोजकों ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में मदद मिलती है।

इस अवसर पर फाउंडेशन के संस्थापक एवं शिविर के आयोजक मो. वकार ने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। किसी व्यक्ति द्वारा दान किया गया रक्त जरूरतमंद मरीज को नया जीवन दे सकता है। इसलिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इस नेक कार्य में आगे आना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!