BlogOthers

पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर बक्सर पहुंची राष्ट्रीय साइकिल यात्रा

बक्सर प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर निकली राष्ट्रीय साइकिल यात्रा मंगलवार, 20 अक्टूबर को सुबह बक्सर पहुंची. ऐतिहासिक बक्सर की धरती पर पहुंचने पर पद्मश्री डॉ. अनिल प्रकाश जोशी और उनकी पूरी टीम का ‘प्रवाह’ संस्था के सदस्यों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया.

इस अवसर पर पद्मश्री डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने उपस्थित लोगों और युवाओं को संबोधित करते हुए प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि मानव जीवन पूरी तरह प्रकृति पर निर्भर है. ऐसे में हवा, पानी, मिट्टी और हरियाली की रक्षा करना हम सभी का नैतिक दायित्व है. उन्होंने लोगों से अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण अनुकूल आदतों को अपनाने तथा जल और वृक्षों के संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की.

स्वागत समारोह में ‘प्रवाह’ टीम के प्रमुख सदस्य अभिषेक कुमार, ज्योति प्रकाश, जयप्रकाश, लालजी तिवारी, विमलेश मौर्य, अरविंद कुमार, अजय कुमार, राज कुमार, मिथिलेश सिंह और आकाश सिंह समेत अन्य सदस्य मौजूद थे. सभी ने डॉ. जोशी और उनकी टीम का अभिनंदन किया.

22 अक्टूबर को यूपी के रास्ते दिल्ली के लिए रवाना होगी यात्रा

आयोजकों ने बताया कि बक्सर में पर्यावरण चेतना का संदेश देने के बाद राष्ट्रीय साइकिल यात्रा 22 अक्टूबर की सुबह उत्तर प्रदेश के लिए रवाना होगी. इसके बाद यात्रा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से होकर गुजरेगी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए देश की राजधानी दिल्ली पहुंचेगी, जहां यात्रा का समापन होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!