
बक्सर: आई ई एस एम बक्सर के चेयरमैन डॉ. मेजर पी. के. पाण्डेय के नेतृत्व में रविवार को बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक एवं संगठन के सदस्य भारत भूषण तिवारी के पैतृक आवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की तथा भारत भूषण तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व सैनिकों का दल उनके श्राद्धकर्म स्थल तथा उस स्थान पर भी गया, जहां उनकी मौत की घटना हुई थी।
इस अवसर पर डॉ. मेजर पी. के. पाण्डेय ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक संगठन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है।
जिलाध्यक्ष सूबेदार हरेंद्र तिवारी ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जानी चाहिए। वहीं जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्यासागर चौबे ने घटना की न्यायिक जांच की मांग करते हुए दोषियों को सख्त सजा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि समाज में न्याय और कानून के प्रति लोगों का विश्वास बनाए रखना आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिकों और उपस्थित लोगों ने भारत भूषण तिवारी को न्याय दिलाने की मांग करते हुए नारे भी लगाए। बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों के पहुंचने से क्षेत्र में विशेष हलचल रही। संगठन के अनुसार, जिला मुख्यालय के साथ-साथ विभिन्न प्रखंडों से भी पूर्व सैनिक अपनी टीमों के साथ पहुंचे थे।
मौके पर कैप्टन बी. एन. पाण्डेय, लेफ्टिनेंट आर. बी. ओझा, शिवमुनी राय, हरेंद्र राय, डुमरांव अनुमंडल अध्यक्ष सूबेदार कमलेश्वर सिंह, मनोरंजन तिवारी, सिमरी प्रखंड अध्यक्ष नायक शशिभूषण ओझा, चौगाई प्रखंड अध्यक्ष कैप्टन कन्हैया पंडित, नायक श्रीकांत सिंह, सार्जेंट विनोद तिवारी, कैप्टन संजय पाठक, सूबेदार मेजर आर. बी. सिंह, पेटी ऑफिसर सुरेंद्र सिंह, सूबेदार सुदामा प्रसाद सहित सैकड़ों पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।




