BlogOthersPolitics

बक्सर इटाढ़ी रेलवे गुमटी खोलने की मांग को लेकर कांग्रेस ने निकला का मार्च, डीएम को सौंपा गया ज्ञापन

Ohबक्सर। जिला कांग्रेस कमिटी, ने इटाढ़ी रेलवे गुमटी (रेलवे फाटक) को आम जनता के आवागमन के लिए तत्काल खोलने की मांग को लेकर शुक्रवार को जिलाध्यक्ष पंकज कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में ज्योति प्रकाश चौक से जिला समाहरणालय तक शांतिपूर्ण मार्च निकाला। इसके बाद जिला पदाधिकारी बक्सर को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की गई।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बक्सर-इटाढ़ी मार्ग पर स्थित रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के क्षतिग्रस्त होने से इटाढ़ी प्रखंड समेत आसपास के दर्जनों गांवों की लाखों आबादी आवागमन संकट से जूझ रही है। जिला मुख्यालय से संपर्क बाधित होने के कारण आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन में कहा गया कि क्षतिग्रस्त आरओबी की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों के अनुरूप किया जाए, भले ही इसमें अधिक समय लगे। जल्दबाजी में किया गया निर्माण भविष्य में जन-धन की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है। इसलिए पुल का निर्माण मजबूती और गुणवत्ता के साथ कराया जाना आवश्यक है।

कांग्रेस नेताओं ने मांग कीया कि जब तक आरओबी का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो जाता, तब तक आम जनता को राहत देने के लिए इटाढ़ी रेलवे गुमटी को तत्काल खोला जाए। रेलवे फाटक बंद रहने से गर्भवती महिलाओं, मरीजों, विद्यार्थियों, किसानों, व्यापारियों, मजदूरों तथा नौकरीपेशा लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं और विद्यालय खुलने के बाद छात्रों की परेशानी और बढ़ने की आशंका है।

जिलाध्यक्ष पंकज कुमार उपाध्याय ने कहा कि प्रशासन को आम जनता की पीड़ा को देखते हुए अविलंब सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए। यदि शीघ्र कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई और रेलवे फाटक नहीं खोला गया, तो जनता के हितों की रक्षा के लिए व्यापक लोकतांत्रिक जनआंदोलन चलाया जाएगा।

मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता कामेश्वर पांडे, उमाशंकर पांडे, महिला जिला अध्यक्ष निर्मला देवी, लक्ष्मण उपाध्याय, राजा तिवारी, शिवाकांत मिश्रा, हरिशंकर त्रिवेदी सहित अन्य कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!