
बक्सर। बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की बक्सर शाखा द्वारा मंगलवार को ब्लड बक्सर के सहयोग से रक्तदान महादान जीवनदान शिविर एवं रक्तदान जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन मध्य लोहण्डी भवन. आरएन पथ बक्सर में किया गया. जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष रोहतास गोयल. प्रांतीय उपाध्यक्ष पंकज मानसिंहका. सचिव सुमित कुमार मानसिंहका तथा अमृत मानसिंहका द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान ब्लड बक्सर के संस्थापक प्रियेश. उपाध्यक्ष रविशंकर शर्मा. कैंप कोऑर्डिनेटर नसीम नायक एवं आदिल खान मौजूद रहे।
रक्तदान शिविर में कुल 31 रक्तवीरों ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। रक्तदान करने वालों में राजा बाबू. विनोद वर्मा. विष्णु शर्मा. रहमान. दिलीप कुमार पांडेय. विशाल वर्मा. सोनू कुमार. राकेश कुमार. संतोष शंकर देशमुख. आकाश वर्मा. सौरभ कुमार. विकास कुमार. अमर शर्मा. प्रियव्रत. आशुतोष सिंह. अंकित जायसवाल. अनिल शर्मा. राहुल कुमार प्रजापति. समीर अंसारी. अनूप कुमार. दीपक कुमार. मो. सैफ. अजय कुमार प्रसाद. राजा चौधरी. बिनय सिंह. चंदन. मंटू कुमार एवं आनंद ओझा समेत अन्य शामिल रहे।

इस अवसर पर रोहतास गोयल ने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचा सकता है। रक्त का कोई विकल्प नहीं है. इसलिए रक्तदान महादान और जीवनदान के समान है। उन्होंने युवाओं से बढ़-चढ़कर रक्तदान करने की अपील की।
प्रांतीय उपाध्यक्ष पंकज मानसिंहका ने रक्तदान के स्वास्थ्य लाभों की जानकारी देते हुए बताया कि नियमित रक्तदान से नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है. हृदय रोग एवं अन्य बीमारियों का खतरा कम होता है तथा शरीर में आयरन की मात्रा नियंत्रित रहती है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से पहले होने वाली स्वास्थ्य जांच व्यक्ति की सेहत की जानकारी भी देती है।
सचिव सह रक्तदान प्रमुख सुमित मानसिंहका ने शिविर में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संस्था का प्रयास है कि ब्लड बैंक में रक्त की कमी को दूर किया जा सके। शिविर में रक्तदाताओं को मोमेंटो. अंगवस्त्र एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
शिविर को सफल बनाने में सदर ब्लड बैंक आरा भोजपुर. डॉ. अमन राज. आदित्य कुमार. अनिल कुमार. पिंकी कुमारी. भूपेंद्र कुमार सिंह एवं गजेंद्र सिंह समेत अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।




