BlogOthersPolitics

बिरसा मुंडा का शहादत दिवस मनाया गया, चित्र पर माल्यार्पण कर दी गई श्रद्धांजलि

बक्सर। महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जनजातीय समाज के प्रेरणास्रोत धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का शहादत दिवस प्रख्यात समाजसेवी एवं शिक्षक रामकेश्वर खरवार के इस्माइलपुर स्थित आवास पर श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में युवा जदयू के जिला उपाध्यक्ष मार्कंडेय पटेल, प्रोफेसर चंदन खरवार, प्रोफेसर जितेंद्र यादव, प्रोफेसर हरिकेश्वर खरवार तथा शिक्षक संतोष खरवार समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर युवा जदयू जिला उपाध्यक्ष मार्कंडेय पटेल ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों की शोषणकारी नीतियों के खिलाफ जनजातीय समाज को संगठित कर क्रांतिकारी नेतृत्व प्रदान किया था। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा के विचार और उनके बताए मार्ग आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके शहादत दिवस पर युवाओं को उनके आदर्शों एवं पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।

कार्यक्रम में अंकित खरवार, दिव्यांशु खरवार, रघुकुल नंदन, आनंद खरवार, आयुष खरवार एवं मणिकर्णिका सहित कई लोग उपस्थित रहे। सभी ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!