
बक्सर। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बक्सर आगमन के अवसर पर भाजपा कार्यालय, अहिरौली में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री के आगमन से कार्यकर्ताओं में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार देखने को मिला।
इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा, बक्सर के जिलाध्यक्ष अविनाश पांडेय ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनका स्वागत किया। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष के रूप में परिचय होने पर मुख्यमंत्री ने गर्मजोशी से उनकी पीठ थपथपाकर उत्साहवर्धन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से संवाद भी किया।
मुख्यमंत्री ने संगठन की मजबूती, जनसेवा और सरकार की विकास योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही। इस दौरान बक्सर के विकास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अविनाश पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री का बक्सर आगमन कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह और प्रेरणा का अवसर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीयता से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया गया, जिससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
उन्होंने कहा कि बिहार और बक्सर के विकास के संकल्प को पूरा करने में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी भूमिका निभाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री के स्नेह, मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन के लिए युवा मोर्चा की ओर से आभार व्यक्त किया।



