BlogOthers

रोट्रैक्ट क्लब बक्सर ने लगाया रक्तदान शिविर, 23 रक्तवीरों ने किया महादान

बक्सर. रोट्रैक्ट क्लब बक्सर द्वारा “रक्तदान महादान जीवनदान अभियान के तहत रविवार को रेड क्रॉस भवन, बक्सर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का शुभारंभ रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन श्री सुरेश अग्रवाल, रोट्रैक्ट चेयरमैन संजय सराफ, अध्यक्ष सागर वर्मा एवं सचिव प्रीतम वर्मा ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर रोटरी क्लब बक्सर के अध्यक्ष निर्मल सिंह, सौरभ तिवारी, दीपक अग्रवाल, सत्येंद्र सिंह, सुमित मानसिंघका, अनुराग मानसिंघका, रोट्रैक्ट कोषाध्यक्ष प्रिंस जायसवाल, राजू वर्मा, अमित वर्मा सहित ब्लड बक्सर के प्रियेश, रविशंकर शर्मा एवं नसीम नायक मौजूद रहे. शिविर में कुल 23 रक्तवीरों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया. रक्तदान करने वालों में सुजीत गुप्ता, अनमोल अग्रवाल, आदिल खान, अमन अली, घनश्याम राजभर, शिवजी सिंह, मोनू कुमार वर्मा, श्रवण मिश्रा, ऋषभ जायसवाल, पप्पू पांडेय, मानस राजकुमार सहित अन्य लोग शामिल रहे. रोट्रैक्ट चेयरमैन संजय सराफ ने कहा कि एक यूनिट रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जिंदगी बचा सकता है. रक्त का कोई दूसरा विकल्प नहीं है, इसलिए रक्तदान को महादान और जीवनदान कहा जाता है. उन्होंने युवाओं से आगे बढ़कर नियमित रक्तदान करने की अपील की. रोट्रैक्ट अध्यक्ष सागर वर्मा ने बताया कि रक्तदान से नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है तथा शरीर में आयरन का संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है. रक्तदान से पहले और बाद में रक्तचाप, नाड़ी, तापमान, हीमोग्लोबिन सहित कई जरूरी जांच निःशुल्क की जाती हैं. इससे व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य की जानकारी भी मिलती है. रोट्रैक्ट सचिव प्रीतम वर्मा ने सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था का प्रयास है कि ब्लड बैंक में रक्त की कमी को दूर करने में सहयोग किया जाए. शिविर में रक्तदाताओं को अंगवस्त्र एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्लड बक्सर एवं ब्लड बैंक के संतोष कुमार, अनुराग कुमार, अवधेश जी, मुकेश कुमार सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!