
बक्सर. बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन, बक्सर शाखा के सहयोग से ‘ब्यूटीफुल लाइफ ओनली ऑन डोनेटिंग ब्लड बक्सर’ की ओर से स्वर्गीय अमित मानसिंहका एवं आकाश जायसवाल के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान जागरूकता अभियान के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का आयोजन रविवार को सुबह 10 बजे से जगनारायण गोयल स्मृति भवन, पुलिस चौकी, बक्सर में किया गया. शिविर में एक रक्तवीरांगना समेत कुल 51 लोगों ने रक्तदान किया.
शिविर का उद्घाटन दुर्गा मानसिंहका, बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष रोहताश गोयल, शाहाबाद प्रमंडल के प्रमंडलीय उपाध्यक्ष पंकज मानसिंहका, नगर परिषद प्रतिनिधि नियामतुल्ला फरीदी, रेडक्रॉस के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. शशांक शेखर एवं ओम जी यादव सेवक ने संयुक्त रूप से किया.

इस अवसर पर रोहताश गोयल ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद की जान बचाने का माध्यम है. रक्त का कोई दूसरा विकल्प नहीं है, इसलिए रक्तदान वास्तव में महादान और जीवनदान है. उन्होंने युवाओं से बढ़-चढ़कर रक्तदान करने की अपील की. उन्होंने बताया कि बक्सर में न्यूनतम किराये पर एंबुलेंस सेवा की भी शुरुआत की गयी है, जिसका उद्देश्य आपात स्थिति में लोगों को मानव सेवा उपलब्ध कराना है.
नगर परिषद प्रतिनिधि नियामतुल्ला फरीदी ने कहा कि रक्तदान से नेक कार्य कोई दूसरा नहीं हो सकता. एक रक्तदान से कई जरूरतमंद मरीजों को मदद मिल सकती है. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन लगातार होने चाहिए और युवाओं को इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए.
ओम जी यादव ने कहा कि युवाओं को नई सोच और नई परंपरा के साथ आगे आना चाहिए, ताकि खून की कमी के कारण किसी की जान न जाए. उन्होंने कहा कि जन्मदिन, वर्षगांठ और पुण्यतिथि जैसे अवसरों पर रक्तदान के माध्यम से मानव सेवा की नई परंपरा शुरू हुई है. उन्होंने ब्लड बक्सर की इस पहल से जुड़े सभी रक्तवीरों का आभार जताया.
दीपा केजरीवाल समेत 51 लोगों ने किया रक्तदान
शिविर में रक्तवीरांगना दीपा केजरीवाल समेत नियामतुल्ला फरीदी, ओम जी यादव, राकेश कुमार, सतीश पांडेय, अमन अली, नमन गुप्ता, रवि कुमार, प्रियेश, बबलू अंसारी, रवि मिश्रा, अमजद अली, रविशंकर, सुधीर सराफ, विजय भूषण सिंह, राकेश महतो, विकास कुमार, दिनेश कुमार सिंह, अनमोल अग्रवाल, विवेक कुशवाहा, सम्मी कुमार शर्मा, नसीम नायक, सूरज कुमार गुप्ता, आदिल खान, उज्ज्वल कुमार, प्रमोद कुमार सिंह, अभिषेक लोहिया समेत कुल 51 रक्तवीरों ने रक्तदान किया.
सदर अस्पताल के ब्लड बैंक की व्यवस्था पर उठे सवाल
शाहाबाद प्रमंडल के प्रमंडलीय उपाध्यक्ष पंकज मानसिंहका ने कहा कि सदर अस्पताल बक्सर के ब्लड बैंक में आवश्यक व्यवस्था नहीं होने के कारण इस बार रक्तदान शिविर सदर अस्पताल आरा के ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित किया गया. उन्होंने कहा कि बक्सर में रक्तदाताओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ब्लड बैंक की मूलभूत जरूरतों को पूरा किया जाना आवश्यक है.
उन्होंने कहा कि रक्तदान से पहले और बाद में रक्तचाप, नाड़ी, तापमान और हीमोग्लोबिन जैसी आवश्यक जांच की जाती है. साथ ही रक्त में एचआईवी, हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी और सिफलिस जैसे संक्रमणों की भी जांच की जाती है. उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की.
सम्मेलन के सचिव सह रक्तदान प्रमुख सुमित मानसिंहका ने कहा कि रक्तदाताओं की सुरक्षा और संतुष्टि का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए. उन्होंने सदर अस्पताल बक्सर से जुड़ी व्यवस्थाओं पर जनप्रतिनिधियों से ध्यान देने की अपील की. उन्होंने कहा कि संस्था का प्रयास है कि ब्लड बैंक में रक्त की कमी को दूर करने में सहयोग किया जाए.
रक्तदाताओं को मोमेंटो और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित
शिविर के अंत में रक्तदाताओं को मोमेंटो, अंगवस्त्र और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में एचडीएफसी बैंक, ब्लड बक्सर तथा सदर अस्पताल आरा ब्लड बैंक के डॉ. अमन राज, आदित्य कुमार, अनिल कुमार, संजय कुमार प्रियदर्शी, पुष्पांजलि कुमारी, प्रिंस, पवन तथा एमटीडी के संतोष चौबे, समशी जी, मारुति जी, श्याम सुंदर पांडेय समेत अन्य लोगों का विशेष योगदान रहा.
कार्यक्रम में संजय सराफ, अजय मानसिंहका, अमृत मानसिंहका, अनिल मानसिंहका, सुनील चौरसिया, अनुराग पांडेय, राजा पाहवा, संदीप अग्रवाल, संजय केजरीवाल, अभय केजरीवाल, नाजेश गुप्ता, चंद्रकिशोर, ब्लड बक्सर के संस्थापक प्रियेश, कैंप कोऑर्डिनेटर नसीम नायक, आदिल खान, रविशंकर शर्मा एवं प्रभा रंजन समेत कई लोग मौजूद रहे.



