Others
राजपुर में 24 जनवरी को चार घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित


बक्सर। प्रखंड क्षेत्र के राजपुर पावर सब स्टेशन के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों में शनिवार 24 जनवरी को बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित रहेगी। यह कटौती पूर्वाह्न 11:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक रहेगी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए विद्युत कनीय अभियंता रौशन कुमार ने बताया कि राजपुर पावर स्टेशन परिसर में विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने एवं आपूर्ति को बेहतर बनाने के उद्देश्य से आवश्यक तकनीकी कार्य किया जाना है। इसी कारण निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी।
उन्होंने आम उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि कार्य पूर्ण होने के बाद अगले दिन शुक्रवार से क्षेत्र में नियमित रूप से विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।



