BlogOthers

शिक्षक बनने की राह पर बढ़े कदम, जी.डी. मिश्रा इंस्टीट्यूट में मेधावी बीएड प्रशिक्षु हुए सम्मानित

बक्सर. जी.डी. मिश्रा इंस्टीट्यूट ऑफ हायर स्टडीज में बीएड सत्र 2024-26 के प्रशिक्षुओं के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह के मुख्य अतिथि इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य आर.एन. राय थे, जबकि अध्यक्षता महाविद्यालय के सचिव प्रदीप कुमार मिश्रा ने की.

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ. महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जे.आर. चौधरी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाता है.

मुख्य अतिथि आर.एन. राय ने अपने संबोधन में कहा कि एक सफल शिक्षक केवल ज्ञान देने वाला नहीं होता, बल्कि वह विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं का भी विकास करता है. उन्होंने प्रशिक्षुओं से अनुशासन, निरंतर अध्ययन और नवाचार को अपनाने की अपील की.

महाविद्यालय के सचिव प्रदीप कुमार मिश्रा ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने सम्मानित प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों से लगातार उत्कृष्टता की ओर बढ़ने का आह्वान किया.

समारोह में बीएड सत्र 2024-26 के शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेल एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया. सम्मानित विद्यार्थियों ने महाविद्यालय के प्रति आभार जताते हुए भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया.

कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षु पूनम एवं प्रियंका ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अश्विनी कुमार मिश्र ने किया. मौके पर ओम प्रकाश, सुनील सर, आनंदी किशोर, फाउंडेशन स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज त्रिगुण, संकाय सदस्य सुनील मिश्र, अजय पाल, अरविंद, प्रकाश, निशांत, प्रभाष सहित अन्य शिक्षक एवं प्रशिक्षु मौजूद थे.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!