BlogOthers

इटाढ़ी रेलवे गुमटी खोलने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना जारी

 

बक्सर. इटाढ़ी रेलवे गुमटी को खोले जाने की मांग को लेकर जिला दलित अतिपिछड़ा स्वाभिमान संघर्ष मोर्चा का अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा. धरना की अध्यक्षता मोर्चा के जिला संयोजक सरोज राजभर ने की, जबकि संचालन रामचीज प्रजापति ने किया.

धरनार्थियों को संबोधित करते हुए सरोज राजभर ने कहा कि इटाढ़ी रेलवे गुमटी बंद होने से आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जनहित के इस गंभीर मामले को लेकर मोर्चा लगातार आंदोलन कर रहा है और गुमटी खुलने तक धरना जारी रहेगा.

उन्होंने कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो दो-तीन दिनों के बाद मोर्चा की ओर से रेल रोको अभियान शुरू किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए मोर्चा के कार्यकर्ता किसी भी कदम से पीछे नहीं हटेंगे.

सरोज राजभर ने रेल मंडल प्रबंधक सहित जिला प्रशासन से जनहित में मामले पर गंभीरता से विचार करने की अपील की. उन्होंने कहा कि जनता की आवाज को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है.

धरना को संबोधित करने वालों में जिला सह संयोजक राष्ट्रपति राजभर, दिनानाथ ठाकुर, मांझी राजभर, गुड्डू शर्मा, राम इकबाल ठाकुर, लाल बाबू माली, महिला नेत्री कृष्णावती देवी, सुनीता देवी, जेपी यादव, राजकुमार राय, अजीत कुमार, रोहित कुमार, रितेश कुमार, रमन राजभर, रमाकांत चंद्रवंशी, रमेश राजभर, बीरबल रजक और सिपाही राजभर सहित अन्य शामिल थे.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!