BlogOthers

सामाजिक न्याय अधिकार को लेकर परशुराम परिषद ने निकाली पदयात्रा

बक्सर। राष्ट्रीय परशुराम परिषद, बक्सर के तत्वावधान में बुधवार को विभिन्न सामाजिक मांगों को लेकर सामाजिक न्याय अधिकार पदयात्रा निकाली गयी. पदयात्रा ज्योति चौक से शुरू होकर जिला पदाधिकारी कार्यालय तक पहुंची. इसमें सवर्ण एवं ओबीसी समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया.

पदयात्रा के दौरान एससी-एसटी एक्ट के कथित दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए प्रभावी प्रावधान करने, जातिगत आरक्षण की व्यवस्था में बदलाव कर आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने, भगवान परशुराम जयंती को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने और राष्ट्रीय सवर्ण आयोग के गठन की मांग उठायी गयी.

पदयात्रा के बाद परिषद की ओर से प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिला पदाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया. ज्ञापन में विभिन्न सामाजिक मांगों को रखते हुए केंद्र सरकार से आवश्यक कार्रवाई की मांग की गयी.

परिषद के जिला अध्यक्ष दुर्गेश उपाध्याय विद्रोही ने कहा कि पदयात्रा का उद्देश्य सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लोकतांत्रिक तरीके से सरकार तक पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि संवैधानिक दायरे में समाज के विभिन्न वर्गों की समस्याओं के समाधान के लिए परिषद आगे भी प्रयास करती रहेगी.

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री नंदकुमार तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता मल्लिकार्जुन राय, जिला महामंत्री राहुल राय, अभिषेक मिश्रा, हरे राम पांडे, दीपांशु राय, दीपक पांडे, अमरनाथ पंडित उर्फ लाला बाबा, पंकज उपाध्याय, रिया पाठक, सिद्धार्थ पांडे, अंगद चौबे, राशन उपाध्याय, बृजेश यादव, अंकित त्यागी, शिवम पांडे, राजीव पाठक, दिव्यांशु प्रधान, डॉ. विशेष दुबे, जयप्रकाश पांडे, पवन उपाध्याय, पृथ्वीनाथ ओझा, दुर्गावती देवी, राघव पांडे सहित परिषद के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और अन्य लोग मौजूद थे. जिला मीडिया प्रभारी सत्यदेव पांडे ने भी कार्यक्रम में प्रमुख भूमिका निभायी.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!