Politics

बक्सर: सामाजिक न्याय मोर्चा की बैठक में महागठबंधन प्रत्याशियों को समर्थन देने का निर्णय

बक्सर शहर के नया बाजार स्थित सीताराम नगर में विधानसभा चुनाव को लेकर सामाजिक न्याय मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मोर्चा से जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

बैठक की अध्यक्षता पूर्व सदर विधायक एवं सामाजिक न्याय मोर्चा के संरक्षक प्रो. हृदय नारायण सिंह ने की। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में योग्य और जनता से जुड़ाव रखने वाले उम्मीदवार के चयन के लिए दर्जनों गांवों में “साथी संवाद कार्यक्रम” आयोजित किए गए हैं।

प्रो. सिंह ने कहा कि जो भी उम्मीदवार पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक, गरीब, किसान और शोषित वर्ग के हक और न्याय की बात करेगा, सामाजिक न्याय मोर्चा के कार्यकर्ता शहर से लेकर गांव-गांव तक उसके समर्थन में काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जो उपरोक्त वर्गों के अधिकारों की मजबूत पैरवी करेगा, मोर्चा के कार्यकर्ता मतदान तक उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे।

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि बक्सर जनपद के चारों विधानसभा क्षेत्रों में महागठबंधन के प्रत्याशियों को समर्थन दिया जाएगा।

प्रो. हृदय नारायण सिंह ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे बैठक में लिए गए निर्णय को जमीनी स्तर पर सफल बनाने के लिए पूरी मजबूती से जुट जाएं।

बैठक में उपेंद्र प्रताप सिंह, अख्तर अह्वान, सलीम अंसारी, लोहा यादव, समीउल्लाह शाह, सुनील कुमार सिंह, रवि रंजन सिंह, अजीत सिंह, लाल बाबू सिंह, सोनू सिंह, रविकांत सिंह, रासबिहारी सिंह, संजय कुमार सिंह, उत्तम कुमार सिंह, जनार्दन सिंह, नरेंद्र सिंह, संजय यादव, तूफानी सिंह, मो. इसराइल, राजेंद्र प्रसाद सिंह, अजीत यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!