Politics

राजपुर में संतोष निराला का जनसंपर्क अभियान तेज — जनता का मिला अपार समर्थन, युवाओं में दिखा जोश

राजपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी के बीच बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं राजपुर के लोकप्रिय नेता माननीय श्री संतोष कुमार निराला जी का जनसंपर्क अभियान लगातार गति पकड़ रहा है।

गुरुवार को उन्होंने करैला, रौनी, मिल्की, उतडी, जमौली और देवढीया समेत कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान जनता जनार्दन ने उनका जोशीला स्वागत किया और पूरे उत्साह के साथ एनडीए गठबंधन के समर्थन में नारे लगाए।

पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला ने जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा —

> “माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने बिहार में सुशासन, विकास और सामाजिक न्याय की जो मजबूत नींव रखी है, उसी को और सशक्त बनाने का कार्य हम राजपुर की धरती से करेंगे।”

उन्होंने कहा कि राजपुर की जनता अब केवल विधायक नहीं, बल्कि ऐसा जनप्रतिनिधि चाहती है जो राजपुर को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की ठोस योजना लेकर आए।

निराला जी ने कहा कि उनके प्रयासों से कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, जलापूर्ति और रोजगार जैसे क्षेत्रों में जो काम हुए हैं, उन्हें और गति और विस्तार दिया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि—

> “गाँव-गाँव तक सिंचाई की सुविधा पहुँचाना, युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देना, महिलाओं को स्वरोजगार योजनाओं से जोड़ना और छात्राओं की उच्च शिक्षा को प्रोत्साहन देना हमारी प्राथमिकता है।”

उन्होंने राजपुर को आत्मनिर्भर बनाने के अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा —

> “हम ‘समृद्ध हो अपना राजपुर’ के लक्ष्य के साथ हर पंचायत स्तर पर मजबूती और विकास के लिए कृतसंकल्प हैं।”

जनसभाओं में उमड़े जनसैलाब और कार्यकर्ताओं के जोश को देखकर स्पष्ट संकेत मिला कि राजपुर की जनता एक बार फिर विकास, स्थिरता और प्रगति की राह पर एनडीए के साथ आगे बढ़ने को तैयार है।

सभा के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारे लगाए —

> “तीर छाप पर बटन दबाएं, बिहार में विकास लाएं!”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!