Politics

2026 पंचायत चुनाव से पहले बक्सर की राजनीति गरमाई, जिला परिषद चेयरमैन पद के लिए पंकज सिंह की दावेदारी पर चर्चा तेज

बक्सर।
नए साल 2026 के आगमन के साथ ही बिहार में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में बक्सर जिले में जिला परिषद चेयरमैन पद को लेकर संभावित दावेदारों की चर्चा शुरू हो चुकी है। इन चर्चाओं के बीच बलिहार निवासी चर्चित समाजसेवी मुरली सिंह के बड़े पुत्र पंकज सिंह का नाम प्रमुखता से उभरकर सामने आ रहा है।


जानकारी के अनुसार, वर्ष 2025 के अंतिम चरण में प्रवेश करते ही 2026 में होने वाले पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज होने की संभावना है। ऐसे में युवाओं और स्थानीय राजनीतिक हलकों में यह चर्चा जोरों पर है कि पंकज सिंह को जिला परिषद चेयरमैन पद के लिए चुनावी मैदान में उतारने की रणनीति बनाई जा रही है। खासकर युवा वर्ग के बीच उनकी बढ़ती लोकप्रियता ने उन्हें एक मजबूत और संभावित दावेदार के रूप में स्थापित कर दिया है।

युवा उद्यमी के रूप में पहचान बना चुके पंकज सिंह अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और उच्च शिक्षा के कारण समाज के विभिन्न वर्गों में लोकप्रिय माने जाते हैं। सामाजिक कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय भागीदारी, स्थानीय समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता और जनसरोकार से जुड़ा व्यवहार उन्हें अन्य संभावित प्रत्याशियों से अलग पहचान दिलाता है। क्षेत्र के युवाओं का मानना है कि पंकज सिंह जैसे शिक्षित, ऊर्जावान और नई सोच वाले नेतृत्व से जिला परिषद को नई दिशा मिल सकती है।

हालांकि, इस पूरे मामले पर अब तक पंकज सिंह की ओर से कोई औपचारिक घोषणा या स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है। बावजूद इसके, राजनीतिक गलियारों में उनकी संभावित दावेदारी को लेकर चर्चाएं लगातार तेज होती जा रही हैं। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि पंकज सिंह इस चुनावी चुनौती को स्वीकार करते हैं या नहीं, लेकिन इतना तय है कि उनकी चर्चा ने जिला परिषद चेयरमैन पद की राजनीति को नए सिरे से गर्मा दिया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!