Politics

सामाजिक कार्यकर्ता शशि कुमार यादव की 20वीं पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा आयोजित

बक्सर। सामाजिक न्याय के प्रखर योद्धा रहे सामाजिक कार्यकर्ता शशि कुमार यादव की 20वीं पुण्यतिथि के अवसर पर किला मैदान स्थित रामलीला मंच पर एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किए तथा दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।


सभा की अध्यक्षता अधिवक्ता गणपति मंडल ने की, जबकि संचालन निरंकारी जी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद तेज नारायण सिंह यादव उपस्थित रहे। साथ ही राजद जिला अध्यक्ष शेषनाथ सिंह यादव, बक्सर के पूर्व बसपा विधायक हृदय नारायण सिंह, राजपुर के मुखिया अनिल सिंह, संतोष भारती, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बबलू यादव, जिला मीडिया प्रभारी हरेंद्र यादव, बैजनाथ सिंह, उत्तम यादव एवं महदह के मुखिया सुशील यादव सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।


सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शशि कुमार यादव सामाजिक न्याय के सशक्त एवं निर्भीक प्रहरी थे। उन्होंने जीवनभर दलित, शोषित और वंचित वर्गों की आवाज को बुलंद किया। समाज में समानता और अधिकारों की लड़ाई के लिए उनका संघर्ष आज भी प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है।

वक्ताओं ने उस दर्दनाक घटना को भी याद किया जब शहर की पुलिस चौकी के समीप अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। इस जघन्य घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया था। उनकी शहादत आज भी लोगों के दिलों में जीवित है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में दीपक यादव, चंदन यादव, राहुल यादव (वार्ड पार्षद), नंदन यादव, उदित सम्राट, सिकरौल पंचायत के मुखिया मनोज यादव, बबन सिंह कुशवाहा, श्याम प्रकाश सिंह (वार्ड पार्षद), दिनानाथ ठाकुर, सुरेश प्रसाद जायसवाल, सलीम अंसारी, रमाशंकर सिंह कुशवाहा, तूफानी सिंह, सिकंदर सिंह, चक्रवर्ती चौधरी (वार्ड पार्षद), अख्तर आह्वान, बिझौरा के मुखिया पिंटू कुमार, मांझी यादव, संजय कुमार सिंह (सरपंच), पूजा कुमारी (जिला पार्षद, चौसा) एवं विशाल कुमार सहित सैकड़ों लोगों की सक्रिय भूमिका रही।

सभा के अंत में उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि वे शशि कुमार यादव के बताए मार्ग पर चलकर सामाजिक न्याय और समानता की लड़ाई को आगे बढ़ाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!