

बक्सर शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान कैम्ब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल का 16वां वार्षिकोत्सव गुरुवार को भव्य एवं आकर्षक अंदाज में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती इन्दु त्यागी, श्री राजे सर, विद्यालय के निदेशक डॉ. मोहन चौबे, सचिव श्री टी. एन. चौबे, कोषाध्यक्ष श्री संजीव चौबे, एक्जीक्यूटिव प्राचार्य श्री बी. एस. राव, प्राचार्य श्री मिथिलेश कुमार चौबे, उप-प्राचार्या श्रीमती रीता सिंह तथा उप-प्राचार्य श्री कृष्णकान्त ओझा एवं श्री धर्मवीर दुबे द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

मुख्य अतिथियों का स्वागत विद्यालय निदेशक डॉ. मोहन चौबे ने पुष्पगुच्छ, स्मृति-चिन्ह एवं शॉल भेंटकर किया। अपने स्वागत भाषण में उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना और उनके सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है। उन्होंने अभिभावकों एवं शिक्षकों के सहयोग को विद्यालय की सफलता का आधार बताया।

कार्यक्रम में पूर्व जिला गवर्नर रोटेरियन डॉ. सी. एम. सिंह, कैंब्रिज स्कूल डुमरांव के निदेशक श्री त्रिलोकी नाथ चौबे, कैंब्रिज स्कूल चौसा के निदेशक श्री संजीव चौबे, कैंब्रिज स्कूल इटाढ़ी के निदेशक श्री राजीव चौबे, बिहार सेंट्रल स्कूल के निदेशक श्री सरोज सिंह, बक्सर पब्लिक स्कूल के निदेशक श्री निर्मल सिंह, मिलेनियम पब्लिक स्कूल के निदेशक सह बक्सर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्री भरत प्रसाद, बिरला ओपेन माइंड्स स्कूल के प्राचार्य श्री एन. एस. पुनिया सहित कई गणमान्य अतिथि एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

इस वर्ष वार्षिकोत्सव की थीम “सुर और ताल का संगम : यादों से सपनों तक” रखी गई थी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भक्ति, पारंपरिक एवं क्षेत्रीय संगीत-नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। छोटे-छोटे बाल कलाकारों की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा। मंच संचालन श्रीमती रीता सिंह, श्री रवि पाण्डेय, श्री शशिकान्त ओझा, माणिक्या, हर्षिता, नाज़िम एवं वीर श्रीवास्तव ने प्रभावी ढंग से किया। अंत में प्राचार्य श्री मिथिलेश कुमार चौबे ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

वार्षिकोत्सव के इस भव्य आयोजन ने एक बार फिर विद्यालय की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक उत्कृष्टता को प्रमाणित किया।



