Blog

बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उप प्रधानमंत्री बनाया जाए: रविराज

बक्सर: जनता दल (यू) के प्रदेश सलाहकार समिति सदस्य रविराज ने कहा है कि बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री Nitish Kumar को केंद्र सरकार में उप प्रधानमंत्री बनाया जाना चाहिए। उनका कहना है कि वर्ष 2005 से 2026 तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के हर वर्ग के लोगों के लिए काम किया है और राज्य के विकास में अहम भूमिका निभाई है।

रविराज ने कहा कि मुख्यमंत्री ने शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य सहित कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। इसके साथ ही बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उन्होंने बताया कि महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी नीतीश कुमार की पहल ऐतिहासिक रही है। सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण, पंचायती राज और नगर निकाय चुनावों में 50 प्रतिशत आरक्षण तथा पुलिस बल में महिलाओं की विशेष भागीदारी सुनिश्चित की गई है।


उन्होंने कहा कि दिव्यांग, वृद्ध और विधवा पेंशन योजना, महिला उद्यमी योजना, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर और किसानों के लिए फसल बीमा योजना जैसी कई योजनाओं से लोगों को लाभ मिला है। वहीं हाल ही में शुरू किए गए सात निश्चय-3 कार्यक्रम को भी विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया।

रविराज ने कहा कि बिहार के शिल्पकार के रूप में पहचान बना चुके मुख्यमंत्री Nitish Kumar को केंद्र में उप प्रधानमंत्री बनाया जाना उनके कार्यों और व्यक्तित्व के साथ न्याय होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि एनडीए के घटक दल और प्रधानमंत्री Narendra Modi इस विषय पर गंभीरता से विचार करेंगे और देश व बिहार के हित में जल्द फैसला लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!