BlogOthers

बक्सर में बड़ा हादसा टला! चलती स्कूटी में लगी आग, युवक ने कूदकर बचाई

बक्सर शहर के आईटीआई बाईपास रोड पर सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी अचानक आग का गोला बन गई। स्कूटी चला रहे वीर कुंवर सिंह कॉलोनी निवासी रमेश कुमार गुप्ता ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रमेश गुप्ता अपनी स्कूटी से सड़क से गुजर रहे थे। इसी दौरान स्कूटी के निचले हिस्से से अचानक धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते धुआं आग की लपटों में बदल गया। खतरा भांपते हुए उन्होंने तुरंत स्कूटी को सड़क पर छोड़ दिया और सुरक्षित दूरी बना ली।

कुछ ही मिनटों में स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो गई। बीच सड़क पर धधकती स्कूटी को देखकर आसपास के दुकानदारों और राहगीरों की भीड़ जुट गई, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
इस संबंध में अग्निशमन विभाग की एसडीएफएसओ सुनंदा कुमारी ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण बैटरी के ओवरहीट होने और शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!