OthersPolitics

सर्राफा कारोबारियों की सुरक्षा को लेकर बक्सर में बनी रणनीति

एसडीओ की अध्यक्षता में बैठक, सीसीटीवी व पुलिस गश्ती बढ़ाने पर जोर

बक्सर: सदर अनुमंडल कार्यालय में मंगलवार को सर्राफा कारोबारियों की सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) अविनाश कुमार ने की।

इस बैठक में नगर थाना क्षेत्र के सभी प्रमुख स्वर्ण व्यवसायी शामिल हुए। एसडीओ अविनाश कुमार ने कारोबारियों को पुलिस मुख्यालय से प्राप्त नवीनतम दिशा-निर्देशों की जानकारी दी और त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया।

उन्होंने सभी व्यवसायियों को अपनी दुकानों में उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने, अलार्म सिस्टम को दुरुस्त रखने और दुकान बंद करते समय विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बड़े लेन-देन के दौरान नकदी ले जाने में पुलिस सहायता लेने की सलाह भी दी गई।

बैठक में कारोबारियों से दुकान में कार्यरत कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन कराने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय थाना को देने का आग्रह किया गया।

एसडीओ ने आश्वासन दिया कि बाजार में नियमित पुलिस गश्ती बढ़ाई जाएगी और भीड़भाड़ वाले समय (पीक आवर्स) में विशेष निगरानी रखी जाएगी।

बैठक में नगर थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे। वहीं, सर्राफा कारोबारियों ने प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था में पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!