
बक्सर:गुरुवार को बक्सर में वीर कुंवर सिंह का 168वां विजय दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बक्सर पुलिस चौकी स्थित बाबू वीर कुंवर सिंह की आदमकद प्रतिमा स्मारक तथा कुंवर सिंह कॉलोनी स्थित उनकी प्रतिमा पर लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बजरंगी मिश्रा (जिला अध्यक्ष, बक्सर) ने की। इस दौरान वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके शौर्य और बलिदान को याद किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रत्याशी तथागत हर्षवर्धन (बक्सर) एवं श्रीकांत पाठक (पूर्व विधायक, बक्सर) उपस्थित रहे
इस मौके पर धनजी पांडे, बिजय कुमार पाठक, अजित सम्राट, विजयानंद वर्मा, छोटू पांडे, श्रीमन राय, दीपक राय, प्रभात कुमार, राजीव शर्मा, प्रिंस कुमार, प्रशांत राय, आशुतोष उपाध्याय, आनंद मिश्रा (चीनी मिल), विनय कुशवाहा, अभिषेक कुमार मौर्य, संतोष प्रजापति, हरेंद्र प्रताप सिंह, मिंटू सिंह, गणेश पांडे, संजय ओझा, धनजी उपाध्याय, अजीत यादव, सुभाष राम, अमरेंद्र मिश्रा, चंचल पांडेय, बिटू मिश्रा, दीपक सिंह सहित जन सुराज पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने वीर कुंवर सिंह के साहस और देशभक्ति को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।




