BlogOthers

बक्सर: आइसा का दूसरा जिला सम्मेलन 6 मई को, शिक्षा और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का आह्वान

बक्सर,  ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) बक्सर जिला कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक चीनी मिल स्थित ओम प्रकाश के आवास पर आयोजित की गई, जो सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति, विस्तार और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में आइसा के राज्य सचिव सबीर कुमार की उपस्थिति रही, जिन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और छात्रों-नौजवानों के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आइसा बक्सर का दूसरा जिला सम्मेलन 6 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा।

सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी की अपील की गई। साथ ही संगठन विस्तार के लिए व्यापक सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया, जिसके तहत गांव-गांव और मोहल्ले-मोहल्ले तक पहुंचकर छात्रों और युवाओं को संगठन से जोड़ा जाएगा।

बैठक में शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष को और तेज करने का संकल्प लिया गया। इसके साथ ही यूजीसी रेगुलेशन को रोहित एक्ट के तर्ज पर लागू करने तथा नई शिक्षा नीति (NEP) और VBSA को खारिज करने की मांग भी उठाई गई।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष अनुप शर्मा, नगर सचिव अंकित सिद्धार्थ, नगर अध्यक्ष अखिलेश ठाकुर, अजीत कुमार तथा भाकपा माले नगर सचिव ओम प्रकाश सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!