CrimeOthers

बक्सर स्टेशन पर आरपीएफ-जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, यात्री का लॉकेट झपटने वाली अंतरराज्यीय महिला गैंग गिरफ्तार

बक्सर। एवं की संयुक्त कार्रवाई में ट्रेन यात्रियों के गहनों पर हाथ साफ करने वाली अंतरराज्यीय महिला गैंग की तीन शातिर महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर की गई, जहां से पुलिस ने झपटे गए दो सोने के लॉकेट भी बरामद किए हैं।

गिरफ्तार महिलाओं की पहचान उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले के खलीलाबाद थाना क्षेत्र स्थित मिरगंज निवासी दुर्गावती देवी, मऊ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के परदाहा निवासी नंदिता देवी तथा खुशबू कुमारी के रूप में हुई है।

मामले की पुष्टि करते हुए आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक कुंदन कुमार ने बताया कि तीनों महिलाएं ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों को निशाना बनाकर गहने झपटने की घटनाओं को अंजाम देती थीं। गिरफ्तार महिलाओं के पास से यात्री से छीना गया माला और दो सोने के लॉकेट बरामद किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम स्टेशन परिसर में गश्त कर रही थी। इसी दौरान ट्रेन संख्या 22670 एर्नाकुलम साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस से उतरे एक यात्री ने शोर मचाते हुए बताया कि तीन महिलाओं ने उसका लॉकेट झपट लिया है। सूचना मिलते ही टीम ने तत्परता दिखाते हुए प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर तीनों महिलाओं को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी के गहने बरामद हुए।

पहले भी जा चुकी हैं जेल

पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरफ्तार तीनों महिलाएं शातिर अपराधी हैं और पूर्व में भी जेल जा चुकी हैं। आरपीएफ प्रभारी के अनुसार दुर्गावती देवी जहानाबाद टाउन थाना कांड संख्या 426/25 में, जबकि नंदिता देवी और खुशबू कुमारी नालंदा के दीपनगर थाना कांड संख्या 177/25 में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत जेल जा चुकी हैं।

पुलिस के अनुसार यह गैंग बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच चलने वाली ट्रेनों में सक्रिय होकर यात्रियों को निशाना बनाती थी। फिलहाल ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!