
बक्सर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर किडज़ी बक्सर में बच्चों एवं शिक्षकों की सहभागिता के साथ विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में स्वस्थ जीवनशैली, शारीरिक फिटनेस तथा मानसिक संतुलन के प्रति जागरूकता विकसित करना था।
योग प्रशिक्षकों एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन में नन्हे बच्चों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया। बच्चों ने पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ योग गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान उन्हें योग के महत्व, नियमित अभ्यास से होने वाले लाभ तथा स्वस्थ जीवन के लिए इसकी उपयोगिता के बारे में सरल एवं रोचक तरीके से जानकारी दी गयी।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि तन, मन और आत्मा को संतुलित रखने का एक प्रभावी माध्यम है। बच्चों में प्रारंभिक अवस्था से ही योग की आदत विकसित करना उनके सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को नियमित रूप से योग अपनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।




