BlogOthers

बक्सर में इटाढ़ी गुमटी नहीं खुलने पर पूर्व सैनिकों का आक्रोश, रेलवे से जल्द समाधान की मांग

बक्सर. इटाढ़ी गुमटी नहीं खुलने से हो रही परेशानियों को लेकर इंडियन एक्स सर्विसमेन मूवमेंट (IESM) बक्सर के पूर्व सैनिकों ने नाराजगी जताई है. संगठन के चेयरमैन सह IESM हेल्थ केयर शाहाबाद अध्यक्ष डॉ. मेजर पीके पांडेय और जिलाध्यक्ष सूबेदार हरेंद्र तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों पूर्व सैनिकों ने रेलवे और बिहार सरकार से गुमटी को जल्द खोलने की मांग की.

डॉ. मेजर पीके पांडेय ने कहा कि इटाढ़ी गुमटी बंद रहने से आम लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. भीषण गर्मी में बच्चों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है, जिससे कई बच्चे स्वास्थ्य समस्याओं से भी जूझ रहे हैं.

जिलाध्यक्ष सूबेदार हरेंद्र तिवारी ने कहा कि जनता की समस्याओं को देखते हुए रेलवे विभाग और राज्य सरकार को इस दिशा में जल्द पहल करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि गुमटी बंद रहने से लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है.

वहीं, जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्या सागर चौबे ने कहा कि इटाढ़ी गुमटी के स्थान पर बने आरओबी (रेल ओवर ब्रिज) से लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन निर्माण में आई दरारों के कारण उसे बंद करना पड़ा. उन्होंने सवाल उठाया कि आरओबी निर्माण में लापरवाही का खामियाजा आम जनता और स्कूली बच्चों को क्यों भुगतना पड़ रहा है.

उन्होंने कहा कि बच्चों को समय पर घर पहुंचने में परेशानी हो रही है और देर होने के कारण उनकी कोचिंग भी छूट रही है. पूर्व सैनिकों ने मुख्यमंत्री और रेलवे विभाग से मांग की है कि जनहित को देखते हुए इटाढ़ी गुमटी को जल्द चालू किया जाए, ताकि लोगों की परेशानी दूर हो सके.

इस अवसर पर कैप्टन बीएन पांडेय, लेफ्टिनेंट आरबी ओझा, सूबेदार मेजर आरबी सिंह, पेटी ऑफिसर सुरेंद्र सिंह, सूबेदार सुदामा प्रसाद, कैप्टन आरसी पाल सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक मौजूद रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!