BlogOthers

डॉ. केके मंडल महिला महाविद्यालय में शान से लहराया तिरंगा

80वें स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के नारों से गूंजा परिसर, छात्राओं ने राष्ट्रगान व राष्ट्रीय गीत से बांधा समां

बक्सर शहर के नया बाजार स्थित डॉ. केके मंडल महिला महाविद्यालय में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को भव्य एवं गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के संस्थापक सह सचिव एवं पूर्व सदर विधायक प्रो. हृदय नारायण सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। ध्वजारोहण के साथ ही पूरा महाविद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।

समारोह के दौरान महाविद्यालय की छात्राओं ने राष्ट्रगान एवं राष्ट्रीय गीत की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। छात्राओं की प्रस्तुति से पूरा वातावरण राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति से सराबोर हो गया। शिक्षक-शिक्षिकाओं, अतिथियों एवं छात्राओं ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक याद किया।

एकता और भाईचारा ही सच्ची आजादी की पहचान : प्रो. हृदय नारायण सिंह

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रो. हृदय नारायण सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि देश को आजादी दिलाने के लिए असंख्य वीरों ने अपना जीवन बलिदान किया। उनके त्याग, संघर्ष और देशभक्ति को हमेशा याद रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

उन्होंने कहा कि सच्ची आजादी तभी सार्थक होगी, जब देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखा जाए। समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम, सद्भाव और सहयोग का वातावरण कायम करना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं और छात्राओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने तथा जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।

शिक्षा और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर दिया जोर

कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. चंद्रेश्वर नारायण सिंह ने किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश के विकास और मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है। धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर रामाधार सिंह ने किया।

समारोह में प्रोफेसर परमहंस सिंह, प्रोफेसर सुरेंद्र सिंह यादव, प्रोफेसर धीरेंद्र कुमार, प्रोफेसर सुरेंद्र प्रसाद सिंह, प्रोफेसर इंद्रमणि लाल, प्रोफेसर रामवती, प्रोफेसर मनोरमा कुमारी, प्रोफेसर अल्पना वर्मा, रामनाथ सिंह, राम प्रवेश सिंह, गुरु दयाल सिंह, रामजी सिंह सहित महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

वहीं छात्राओं में अंजली कुमारी, साक्षी कुमारी, नंदनी कुमारी, साक्षी सिंह, रूबी कुमारी, रूचि कुमारी, अनिता कुमारी, रोशनी कुमारी, पलक तिवारी, गोल्डी कुमारी, काजल, सलीम अंसारी सहित बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। पूरे दिन महाविद्यालय परिसर में राष्ट्रप्रेम और उत्साह का माहौल बना रहा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!