BlogOthers

जन्माष्टमी पर इंडिया मेडिकल हॉल में स्वास्थ्य महाशिविर, सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ

बक्सर. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जेल पईन आईटीआई रोड स्थित रेडिएंट पब्लिक स्कूल के समीप इंडिया मेडिकल हॉल में शुक्रवार को एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच महाशिविर का आयोजन किया गया. शिविर में सुबह से ही मरीजों की भीड़ जुटी रही. सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराने के साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया.

शिविर में ऑर्थो विशेषज्ञ डॉ. विकास कुमार दुबे, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वाति सिंह और फिजिशियन डॉ. एसटी आलम ने मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया. हड्डी व जोड़, महिलाओं की स्वास्थ्य समस्याओं के साथ विभिन्न सामान्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से सलाह ली.

महाशिविर के दौरान एलएफटी, केएफटी, थायराइड, लिपिड प्रोफाइल, फास्टिंग ब्लड शुगर, विटामिन डी, विटामिन बी-12, यूरिन रूटीन और आयरन प्रोफाइल समेत कई स्वास्थ्य जांच की सुविधा किफायती दर पर उपलब्ध करायी गयी. जांच की व्यवस्था डॉक्टर लाल पैथोलॉजी के माध्यम से की गयी.

इंडिया मेडिकल हॉल के प्रबंधक डॉ. कैफ अंसारी ने बताया कि शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ एक ही स्थान पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह उपलब्ध कराना था. उन्होंने कहा कि शिविर को लोगों का बेहतर प्रतिसाद मिला.

उन्होंने बताया कि मरीजों की सुविधा के लिए अब हर शुक्रवार डॉ. विकास कुमार दुबे इंडिया मेडिकल हॉल में मरीजों को सेवा देंगे. वहीं, डॉ. एसटी आलम प्रतिदिन मरीजों के परामर्श और इलाज के लिए उपलब्ध रहेंगे.

इंडिया मेडिकल हॉल की ओर से व्हाट्सऐप के माध्यम से दवा ऑर्डर करने की सुविधा भी उपलब्ध करायी जा रही है. प्रबंधन के अनुसार, ऑर्डर के बाद 15 से 30 मिनट के भीतर निशुल्क होम डिलीवरी की सुविधा दी जा रही है. शिविर में पहुंचे लोगों ने स्वास्थ्य सेवा की इस पहल की सराहना की.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!