BlogOthers

जीविका के 20वें स्थापना दिवस पर बक्सर में ‘बीस साल बेमिसाल-नीतीश संवाद’, महिला सशक्तीकरण पर हुई चर्चा

बक्सर. गांधी जयंती के अवसर पर बुधवार को बक्सर नगर भवन में जीविका के 20वें स्थापना दिवस पर ‘जीविका के बीस साल बेमिसाल-नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने की, जबकि संचालन महिला नेत्री सरिता देवी ने किया. मुख्य अतिथि विधायक शालिनी मिश्रा रहीं. डुमरांव विधायक सह जदयू विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार सिंह भी मौजूद रहे.

कार्यक्रम में वक्ताओं ने जीविका के 20 वर्षों के सफर और महिला सशक्तीकरण में इसकी भूमिका पर चर्चा की. वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गयी जीविका आज महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. जीविका से जुड़ी महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के साथ उनके सामाजिक सम्मान, निर्णय लेने की क्षमता और आत्मविश्वास में भी बदलाव आया है.

महिला सशक्तीकरण पर हुई चर्चा

वक्ताओं ने कहा कि जीविका के माध्यम से बड़ी संख्या में महिलाएं अपने हुनर और मेहनत के बल पर स्वरोजगार से जुड़ रही हैं. इससे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ बेटियों की शिक्षा और महिलाओं की सामाजिक भागीदारी को भी बढ़ावा मिला है. कार्यक्रम में जीविका की 20 वर्षों की यात्रा और इससे जुड़े अनुभवों पर भी चर्चा की गयी.

कार्यक्रम में वक्ताओं ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में जीविका की शुरुआत और महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में किये गये कार्यों का उल्लेख किया. इस दौरान जीविका के 20 वर्ष पूरे होने पर उनके प्रति आभार भी जताया गया. कार्यक्रम के दौरान कई महिलाओं के जदयू की सदस्यता ग्रहण करने की भी बात कही गयी.

हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल

कार्यक्रम में बक्सर जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता, नेता, पदाधिकारी, महिला-पुरुष समर्थक एवं आमजन शामिल हुए. कार्यक्रम में परशुराम तत्वा, दिनेश सिंह, वीरेंद्र सिंह लाला, जितेंद्र कुमार सिंह, अशोक प्रजापति, विमलेन्द्र कुमार बब्लू, नीलम श्रीवास्तव, मंजू द्विवेदी, कंचन देवी, मानसा देवी, रीता देवी, मालती देवी, संध्या देवी, मुन्नी देवी, मैना देवी, कृष्णा देवी, पूनम देवी, श्याम जी वर्मा, अनिरुद्ध तिवारी, अभिषेक ओझा, बब्लू शर्मा, नीरज पटेल, मार्कण्डेय पटेल, निर्मल पासवान, आजाद सिंह राठौर, पिन्टू ठाकुर, कृष्णा सिंह, विजय कुशवाहा, फूटूचन्द कुशवाहा, नथुनी खरवार, बबन चौधरी, शशि कुशवाहा, प्रभु गोड़, भृगुनाथ रजक, सरदार सिंह कुशवाहा, मुन्ना चौरसिया, हरेन्द्र सिंह, रामजीत गोड, विजय गोंड, संदीप ठाकुर, संजय चौधरी और सुरेश चौहान समेत अन्य मौजूद रहे.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!