BlogOthers

ट्रेन में शराब तस्करी का खुलासा! बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार

बक्सर. ऑपरेशन ‘सतर्क’ के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और जीआरपी बक्सर की संयुक्त टीम ने पैसेंजर ट्रेन में शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 8 पीएम व्हिस्की की 27 बोतलें बरामद की गयीं. बरामद शराब की कुल मात्रा 20.25 लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत 12,690 रुपये बतायी गयी है.

जानकारी के अनुसार, विश्वसनीय सूचना के आधार पर आरपीएफ पोस्ट बक्सर और जीआरपी बक्सर की टीम ने गाड़ी संख्या 63230 डाउन में बक्सर और डुमरांव रेलवे स्टेशन के बीच करीब 7:42 बजे जांच अभियान चलाया. जांच के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को शराब के साथ पकड़ा गया. तलाशी लेने पर पैसेंजर ट्रेन की सीट में छिपाकर रखी गयी शराब की बोतलें बरामद की गयीं.

दोनों आरोपी बख्तियारपुर के रहने वाले

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जयप्रकाश राय (35 वर्ष), पिता स्व. खिझा राय, निवासी नया टोला, देदौर, थाना बख्तियारपुर, जिला पटना तथा सोनू राय (25 वर्ष), पिता कृष्णा राय, निवासी देदौर, थाना बख्तियारपुर, जिला पटना के रूप में हुई है.

दोनों गिरफ्तार आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी बक्सर को सौंप दिया गया.

पांच सदस्यीय टीम ने चलाया अभियान

कार्रवाई में आरपीएफ बक्सर के निरीक्षक प्रभारी कुन्दन कुमार, उप निरीक्षक बीएस ओझा, सहायक उप निरीक्षक उमेश राय, सहायक उप निरीक्षक जयप्रकाश राम और कांस्टेबल एसएनएस यादव शामिल थे.

आरपीएफ की ओर से बताया गया कि रेल परिसरों और ट्रेनों में अवैध शराब की तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार जांच, निगरानी और सतर्कता अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में यह कार्रवाई की गयी.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!