BlogOthers

फाउंडेशन स्कूल में सत्र 2027-28 के नामांकन का शुभारंभ, नन्हे-मुन्ने बच्चों ने किया नए प्रोस्पेक्टस का विमोचन

बक्सर। बाल दिवस के अवसर पर फाउंडेशन स्कूल, बक्सर में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए रजिस्ट्रेशन एवं नामांकन प्रक्रिया का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस मौके पर विद्यालय के नए प्रोस्पेक्टस का विमोचन विशेष अंदाज में प्ले ग्रुप के नन्हे-मुन्ने बच्चों के हाथों कराया गया। कार्यक्रम में प्री-प्राइमरी एवं प्राइमरी विंग की शिक्षिकाओं की भी सक्रिय सहभागिता रही।

विद्यालय की इस अनूठी पहल के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव प्रारंभिक शिक्षा से ही तैयार होती है। बचपन में मिलने वाली गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बच्चों के ज्ञान, सोचने-समझने की क्षमता और व्यक्तित्व विकास को नई दिशा प्रदान करती है।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य मनोज त्रिगुण ने कहा कि किसी भी राष्ट्र का भविष्य उसकी बुनियादी एवं प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता पर निर्भर करता है। प्रारंभिक वर्षों में बच्चों को मिलने वाली बेहतर शिक्षा उनके भविष्य की मजबूत आधारशिला तैयार करती है। मजबूत शैक्षणिक नींव वाले विद्यार्थी जीवन की चुनौतियों और प्रतिस्पर्धाओं का आत्मविश्वास के साथ सामना करने में सक्षम होते हैं।

उन्होंने कहा कि फाउंडेशन स्कूल की 18 वर्षों की शैक्षणिक यात्रा में अभिभावकों का अटूट विश्वास और पूर्ववर्ती विद्यार्थियों की उपलब्धियां विद्यालय की सबसे बड़ी पूंजी हैं। विद्यालय के अनेक पूर्ववर्ती विद्यार्थी आईआईटी, नीट, एनडीए, बीपीएससी, सेना एवं पुलिस जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर रहे हैं। उनकी उपलब्धियां वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इन सफलताओं के पीछे प्रारंभिक शिक्षा के दौरान तैयार हुई मजबूत शैक्षणिक नींव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

प्राचार्य ने कहा कि पिछले 18 वर्षों से अभिभावकों द्वारा विद्यालय पर जताया जा रहा विश्वास हमारी जिम्मेदारियों को और बढ़ाता है। विद्यालय प्रत्येक बच्चे की प्रतिभा एवं क्षमता को पहचानकर उसे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सकारात्मक वातावरण और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

उन्होंने विश्वास जताया कि नए शैक्षणिक सत्र में भी विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, रचनात्मकता, आत्मविश्वास और नैतिक मूल्यों के संवर्धन के लिए अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखेगा।

सत्र 2027-28 के लिए रजिस्ट्रेशन एवं नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक अभिभावक अधिक जानकारी एवं नामांकन के लिए निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

संपर्क सूत्र: 9241842711, 9241842712, 9241842713

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!