
बक्सर. शहर के पुस्तकालय रोड स्थित एक्सिस बैंक के समीप इंद्रलोकवाणी रेडियो केंद्र में त्योहारी सीजन को देखते हुए विशेष ‘त्योहारी धमाका ऑफर’ शुरू किया गया है. नवरात्रि से शुरू हुआ यह ऑफर आगामी दीपावली एवं छठ पूजा तक जारी रहेगा. ऑफर के तहत ग्राहकों को इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी पर आकर्षक उपहार दिए जा रहे हैं. वहीं, नियम व शर्तों के अनुसार क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 9 से 10 हजार रुपये तक की छूट का लाभ भी दिया जा रहा है.
इंद्रलोकवाणी रेडियो केंद्र के प्रोपराइटर रिशु जायसवाल ने बताया कि ग्राहकों के विश्वास और बेहतर सेवा के साथ त्योहारी सीजन की खुशियों को बढ़ाने के उद्देश्य से यह विशेष ऑफर शुरू किया गया है. उन्होंने बताया कि नवरात्रि से शुरू ऑफर के तहत प्रत्येक खरीदारी पर निर्धारित उपहार दिया जा रहा है. इससे ग्राहकों को अपनी जरूरत के इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी के साथ उपहार का भी लाभ मिलेगा.
उन्होंने बताया कि ऑफर के तहत ट्रॉली बैग, लैपटॉप बैग, इलेक्ट्रिक केटल, साउंड बार, आयरन, पंखा, इंडक्शन, मिक्सी समेत कई अन्य उपहार शामिल हैं. इसके अलावा ग्राहकों की सुविधा के लिए आसान ईएमआई की व्यवस्था भी उपलब्ध करायी गयी है. नियम व शर्तों के अनुसार ग्राहक जीरो डाउन पेमेंट और जीरो इंटरेस्ट के साथ भी खरीदारी कर सकते हैं.

क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए भी विशेष छूट की व्यवस्था की गयी है. रिशु जायसवाल ने ग्राहकों से सीमित अवधि के इस ऑफर का लाभ उठाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि ग्राहक अपनी जरूरत के इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी के साथ आकर्षक उपहार भी प्राप्त कर सकते हैं.
जानकारी के लिए संपर्क : 9122120072, 9708085585



