
बक्सर। शारदीय नवरात्रि एवं आगामी हिंदू धार्मिक पर्वों को देखते हुए विश्वामित्र सेना ने बक्सर नगर क्षेत्र में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है. इस संबंध में संगठन की ओर से अनुमंडल पदाधिकारी, बक्सर को पत्र सौंपकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गयी है.
संगठन का कहना है कि बक्सर धार्मिक एवं ऐतिहासिक नगरी है. नवरात्रि समेत विभिन्न धार्मिक पर्वों के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-पाठ एवं धार्मिक आयोजनों में शामिल होते हैं. ऐसे में धार्मिक भावनाओं और सामाजिक सौहार्द को ध्यान में रखते हुए खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक लगायी जानी चाहिए.
विश्वामित्र सेना ने प्रशासन से मांग की है कि जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए तथा बिहार सरकार की ओर से पूर्व में जारी संबंधित निर्णयों एवं आदेशों के आलोक में बक्सर नगर क्षेत्र में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक लगाने के लिए आवश्यक आदेश जारी किया जाए. साथ ही, आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

संगठन ने नवरात्रि एवं आगामी धार्मिक पर्वों के दौरान बाजार एवं प्रमुख इलाकों में प्रभावी निगरानी रखने तथा नियमों का पालन सुनिश्चित कराने का भी प्रशासन से आग्रह किया है.



