BlogOthers

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना पर मेगा कैंप, कनक सोलर एंड एनर्जी की बड़ी पहल

200 से अधिक लोगों ने लिया जानकारी का लाभ, मौके पर हुआ रजिस्ट्रेशन संपर्क : 7488681966

बक्सर। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत अधिक से अधिक लोगों को सौर ऊर्जा से जोड़ने और योजना का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को शहर के स्टेशन रोड पर विशेष मेगा कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में नए आवेदन, ऋण निस्तारण एवं सरकारी सब्सिडी से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी गई।

भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में लोग कैंप में पहुंचे और योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त की। शिविर में बिजली विभाग के एसडीओ राम-लखन राम एवं एलडीएम कार्यालय के सतीश कुमार ने उपभोक्ताओं को सोलर पैनल पर मिलने वाली सरकारी सब्सिडी, ऋण सुविधा और आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया।

कार्यक्रम में कनक सोलर एंड एनर्जी की ओर से प्रोपराइटर अरुण कुमार सिंह एवं एरिया सेल्स मैनेजर राजन कुमार तिवारी ने संयुक्त रूप से भाग लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना आम लोगों के लिए बेहद लाभकारी है और इस तरह के जागरूकता कैंप पूरे बिहार में आयोजित किए जाने चाहिए ताकि अधिक से अधिक लोग सौर ऊर्जा को अपनाकर बिजली खर्च में राहत पा सकें।

कैंप में लगभग 200 लोगों ने योजना की जानकारी प्राप्त की, जबकि 4 लोगों ने मौके पर ही रजिस्ट्रेशन भी कराया। इस दौरान कनक सोलर एंड एनर्जी के सीनियर सेल्स एग्जीक्यूटिव रवि शंकर सिंह, चंदन सिंघरा ठौड़ एवं गुप्तेश्वर पंडित भी उपस्थित रहे।

📌 प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना
“हर घर सोलर — मुफ्त बिजली की ओर एक कदम”

☀️ KANAK SOLAR & ENERGY
📍 बाजार समिति रोड, बक्सर
📞 संपर्क : 7488681966

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!