
बक्सर CBSE द्वारा बुधवार को कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित किए जाने के बाद में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने इस वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम गौरवान्वित किया है।
विद्यालय द्वारा जारी परीक्षा परिणाम के अनुसार विज्ञान संकाय में चन्द्र प्रकाश राय ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं वाणिज्य संकाय में विनायक सिंह ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर का स्थान प्राप्त किया।
विज्ञान संकाय में आदर्श उपाध्याय ने 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि धृति ने 92 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय में सान्या कुमारी ने 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा तथा अक्षत पाण्डेय ने 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया।

इसके अलावा विज्ञान संकाय की नीलम ने 90.8 प्रतिशत एवं उन्नति राय ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। अन्य विद्यार्थियों ने भी बेहतर प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
रिजल्ट घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल बन गया। छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और मिठाइयाँ खिलाकर अपनी खुशी साझा की। विद्यालय परिवार में छात्रों की इस उपलब्धि को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ. मोहन चौबे, एक्जीक्यूटिव प्राचार्य बी. एस. राव, प्राचार्य मिथिलेश कुमार चौबे, उप-प्राचार्य कृष्ण कांत ओझा एवं धर्मवीर दूबे सहित सभी शिक्षकों ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के निरंतर सहयोग को दिया है।




