Others

फाउंडेशन स्कूल, बक्सर में अंबेडकर जयंती पर शिक्षकों ने दी श्रद्धांजलि

बक्सर: फाउंडेशन स्कूल, बक्सर में भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। खास बात यह रही कि उसी दिन विद्यालय परिसर में बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) की लिखित परीक्षा भी आयोजित की जा रही थी।

इसी को ध्यान में रखते हुए अंबेडकर जयंती कार्यक्रम दोनों पालियों के बीच अवकाश के दौरान आयोजित किया गया, जिसमें परीक्षा कार्य में लगे विभिन्न सरकारी विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों एवं आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज त्रिगुण, अकादमिक एक्सीलेंस डॉ. एस. के. दुबे, श्री रामायण राय, श्री अनिल ओझा, श्री राजीव पाठक, श्री संजीव सिंह, श्री सरोज सिंह सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
वहीं विभिन्न सरकारी विद्यालयों से आए शिक्षक-शिक्षिकाओं—श्री जमाल अहमद सिद्दकी, सुश्री रूबी कुमारी, श्री अरविंद कुमार, सुश्री सरिता कुमारी, श्री अजीत कुमार, श्री कुसुम चौहान, श्री दुलारचंद समेत अन्य शिक्षकों ने भी पुष्प अर्पित कर बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रनिर्माण में डॉ. अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने के संकल्प के साथ किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!