
बक्सर के ईटाढ़ी स्थित रेलवे क्रॉसिंग के समीप ग्लोबल विजडम स्कूल में मंगलवार को वार्षिक परिणाम के अवसर पर भव्य पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों के पूरे वर्ष की मेहनत को सम्मानित करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र और मोमेंटो प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में पीजी से लेकर कक्षा नौवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर अभिनंदन पाठक, अंशिका कुमारी, गौरव सिंह, अंश कुमार सिंह, जोहेब हैदर, मीनाक्षी सिंह, कृति कुमारी, यश यादव, आयांश कुशवाहा, निशांत कुमार, सोनाक्षी सिंह, प्रनीत, शिवांश वैभव, सुमंत सिंह, समर यादव, श्रृष्टि कुमारी, आकाश कुमार पाल, हरिओम पाण्डेय, देवांश गुप्ता, श्रेया कुमारी, आरुष पटेल, अनन्या कुमारी, अर्पित कुमार, पियूष कुमार, अमृत सिंह, तन्मय कुमार, आरव कुमार, अंकिता कुमारी, कृष्णा कुमार, आदित्य कुमार, राज बाबू, सरस केशरी, अदिति कुमारी, विराट कुमार, हिमांशु राज, आरोही पटेल, अर्पिता कुमारी, प्रीतम कुमार, साक्षी कुमारी, अंतरा केशरी, गुड्डी कुमारी, प्रिंस कुमार, प्रज्ञा कुमारी, आयुष कुमार, अंकिता राज, रागिनी केशरी, मुस्कान सिंह, हरिओम यादव सहित कई छात्रों ने उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या निशा राय ने सभी मेधावी छात्रों को मोमेंटो और प्रमाण पत्र प्रदान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि निरंतर परिश्रम और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है। साथ ही उन्होंने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस समारोह में शिक्षकगण, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला, जो छात्रों के मनोबल को बढ़ाने में सहायक सिद्ध हुआ।




