BlogOthers

एनएसयूआई ने मनाई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्व. अनिल कुमार त्रिवेदी की जयंती, दी श्रद्धांजलि

बक्सर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) बक्सर की ओर से शनिवार को जिला कार्यालय में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय अनिल कुमार त्रिवेदी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं जनसेवा के कार्यों को याद किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वर्गीय अनिल कुमार त्रिवेदी के पुत्र एवं बिहार एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव ईशांत त्रिवेदी ने की। उन्होंने कहा कि स्व. त्रिवेदी का पूरा जीवन जनसेवा, सामाजिक सरोकार और कांग्रेस की विचारधारा के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने हमेशा जनता के हितों की आवाज बुलंद की और अपने संघर्षशील व्यक्तित्व से समाज में अलग पहचान बनाई। उनका जीवन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

ईशांत त्रिवेदी ने कहा कि उनके पिता के आदर्श, ईमानदारी और सेवा की भावना को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने युवाओं से समाज और राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित एनएसयूआई कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेस नेताओं ने स्व. अनिल कुमार त्रिवेदी के सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन जनता की सेवा के लिए समर्पित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने उनके आदर्शों पर चलने तथा समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर सौरभ मिश्रा, श्रीधर तिवारी, रंजन यादव, आर्यन राय, सूरज कुमार, मोहन सिंह, मनीष कुमार, आदित्य कुमार, नागेश्वर कुमार, दीपक गुप्ता सहित बड़ी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ता एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!