BlogOthersPolitics

जन सुराज पार्टी के जिला अध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने दी प्रशांत किशोर को बधाई

बक्सर जन सुराज पार्टी के बक्सर जिला अध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने प्रेस बयान जारी कर बांकीपुर विधानसभा सीट से जन सुराज पार्टी के सूत्रधार को पार्टी का प्रत्याशी घोषित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं.

उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक उम्मीदवारी नहीं, बल्कि बिहार में नई राजनीति, ईमानदार नेतृत्व और जनभागीदारी की दिशा में उठाया गया एक मजबूत कदम है। उन्होंने विश्वास जताया कि बांकीपुर की जागरूक जनता बदलाव, विकास और बेहतर भविष्य के संकल्प के साथ इस अभियान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी.

बजरंगी मिश्रा ने कहा कि वह इसे बिहार में नई तरह की राजनीति की शुरुआत के रूप में देखते हैं। उनके अनुसार, बांकीपुर किसी व्यक्ति या दल का गढ़ नहीं, बल्कि बिहार की जनता का गढ़ है। उन्होंने कहा कि समय के साथ राजनीतिक परिस्थितियां बदल रही हैं और जनता अब विकास, पारदर्शिता तथा जवाबदेही की राजनीति चाहती है.

उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे ऐसे उम्मीदवार का समर्थन करें, जो नई राजनीति, ईमानदार नेतृत्व और जनभागीदारी के विचार का प्रतिनिधित्व करता हो। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता सकारात्मक बदलाव के पक्ष में अपना जनादेश देगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!