Politics

डुमरांव से जदयू प्रत्याशी राहुल सिंह ने दाखिल किया नामांकन, माले विधायक पर साधा तीखा निशाना

कहा — “नक्सलवाद के साये से डुमरांव को मुक्त कर विकास की राह पर ले जाना है हमारा लक्ष्य”

बक्सर। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तहत शुक्रवार को नामांकन का अंतिम दिन राजनीतिक हलचल से भरा रहा। इसी क्रम में एनडीए समर्थित जनता दल (यूनाइटेड) प्रत्याशी राहुल सिंह ने डुमरांव विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के बाद होटल रॉयल प्लाजा परिसर में एक भव्य जनसभा का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

जनसभा के दौरान एनडीए कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश देखने को मिला। राहुल सिंह के समर्थन में “नीतीश फिर से” और “डुमरांव में बदलाव तय” जैसे नारे गूंजते रहे।

सभा को संबोधित करते हुए राहुल सिंह ने डुमरांव के वर्तमान माले विधायक अजीत कुशवाहा पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा —

> “दंतेवाड़ा नक्सली हमले में देश के 75 सीआरपीएफ जवानों की शहादत के खून के छींटे आज भी डुमरांव विधायक के सफेद कपड़ों पर हैं। अब डुमरांव की जनता ऐसे लोगों से हिसाब चुकता करेगी।”

 

राहुल सिंह ने कहा कि डुमरांव से नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करना और शांति, विकास तथा रोजगार का वातावरण बनाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने भरोसा जताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में एक मजबूत और स्थिर सरकार बनेगी।

सभा के बाद राहुल सिंह ने नगर भ्रमण और पदयात्रा भी की। इस दौरान डुमरांव की गलियों में उनका फूल-मालाओं से गर्मजोशी से स्वागत किया गया। समर्थकों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा की और “राहुल सिंह जिंदाबाद” के नारे लगाए।

राहुल सिंह ने कहा —

> “जनता के आशीर्वाद से हम डुमरांव को अपराध और भयमुक्त बनाकर विकास की राह पर अग्रसर करेंगे।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!