Politics

बक्सर में कांग्रेस का “संगठन सृजन साथी कार्यक्रम”, सदस्यता अभियान को लेकर बनी रणनीति

बक्सर। जिला कांग्रेस कमेटी के हाईवे गोलंबर स्थित नव निर्मित कार्यालय में बुधवार को “संगठन सृजन साथी कार्यक्रम” के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान को तेज करने तथा सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन में प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने की, जबकि मंच संचालन व्यवसायिक प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष राम नारायण ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी मृणाल कमय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान के डिजिटल ऐप और सक्रिय सदस्य बनाने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़कर कार्यकर्ता अपनी मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि पार्टी अब सक्रिय, समर्पित और मेहनती कार्यकर्ताओं को संगठन में प्राथमिकता देगी। युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने तथा गांव-गांव तक संगठन को सशक्त बनाने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा।

पूर्व विधायक विश्वनाथ राम ने संगठन की मजबूती और एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आम जनता की आवाज रही है और कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही संगठन मजबूत बनेगा।

बैठक के अंत में गुप्तेश्वर चौबे ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर पूर्व प्रदेश सचिव कामेश्वर पाण्डेय, उमाशंकर पाण्डेय, सत्येंद्र ओझा, लक्ष्मण उपाध्याय, निर्मला देवी, संजय पाण्डेय, स्नेहाशीष वर्धन, विनोद मौर्य, कमल पाठक, वीरेंद्र राम, राजा रमन पाण्डेय सहित कई कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!