BlogOthers

निःशुल्क डायबिटीज जांच शिविर में उमड़ी भीड़. रोटरी बक्सर ने दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

बक्सर। रोटरी बक्सर की ओर से साबित खिदमत अस्पताल एवं फाउंडेशन परिसर में निःशुल्क डायबिटीज जांच. उपचार एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर रोटरी बक्सर के पीपीएच कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित हुआ. जिसमें बड़ी संख्या में मरीजों एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

शिविर के दौरान मरीजों की निःशुल्क डायबिटीज जांच. चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक उपचार की व्यवस्था की गई। साथ ही लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए मधुमेह से बचाव एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. दिलशाद आलम एवं डॉ. मनीष सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर डॉ. दिलशाद आलम ने कहा कि “एक चम्मच कम. एक कदम आगे” का संदेश स्वस्थ जीवन के लिए बेहद जरूरी है।

कार्यक्रम में रोटरी बक्सर के अध्यक्ष डॉ. दिलशाद आलम. सचिव साहिल. कोषाध्यक्ष आर. सतेंद्र. रोटरैक्ट सदस्य राहुल. अरुण कुमार सिंह. तरन्नुम. सोनम समेत अस्पताल कर्मियों एवं अन्य सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही।

रोटरी बक्सर द्वारा स्वास्थ्य. वृक्षारोपण एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आगामी जून माह में सर्वाइकल वैक्सीनेशन कैंप आयोजित करने की भी योजना बनाई गई है. ताकि अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के बाद स्थानीय लोगों ने रोटरी बक्सर के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाज हित में महत्वपूर्ण पहल बताया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!